ऑपरेशन कालनेमि, रुड़की में पहचान छिपाकर रह रहे 11 लोग गिरफ्तार – roglognews

ऑपरेशन कालनेमि, रुड़की में पहचान छिपाकर रह रहे 11 लोग गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दरअसल रुड़की पुलिस ने साधु संतों के भेष में घूम रहे 11 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि पकड़े गए सभी बहरूपिए बाबा बनकर भीख मांगने के नाम पर लोगों से अधिक धनराशि लेते थे. वहीं पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि अभियान लगातार जारी है. शिक्षा नगरी रुड़की में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ कर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी भेष धारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिसको लेकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्ति जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, व्यक्तिगत या घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत आज रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 11 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार किए गए ढोंगी बाबाओं में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले हैं. बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए बहरूपिए जो बाबाओं के भेष में भीख मांगने के नाम से लोगों से अधिक धनराशि लेते हैं. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी बहरूपिया बाबाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

गिरफ्तार किए गए फर्जी बाबाओं के नाम

  1. गणेश पुत्र माधवराव निवासी खटीक मोहल्ला हजारी पहाड़ के नीचे नागपुर उम्र 70 वर्ष हाल नया पुल रुड़की
  2. नौशाद पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे खतौली मुजफ्फरनगर उम्र 47 वर्ष हाल नया पुल रुड़की
  3. श्रवण उर्फ मांगा पुत्र हरिराम निवासी चौक मंडी रुड़की हरिद्वार उम्र 57 वर्ष
  4. जितेंद्र पुत्र बेटी राम निवासी टियागो हाकापुर बुलंदशहर उम्र 55 वर्ष
  5. अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सहसपुर लेबर कॉलोनी थाना कुतुब शेर उम्र 58 वर्ष
  6. सोहेल पुत्र सलीम निवासी मुखियली खुर्द लक्सर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
  7. रोहित पुत्र इनाम नाथ निवासी दंडवा माजरा थाना सदर ढाका फतेहपुर जिला जमुना नगर हरियाणा उम्र 20 वर्ष हाल शिव शक्ति आश्रम दंडवा माजरी
  8. पंगनाथ पुत्र ऋषि निवासी दंडवा माजरा थाना सदर फतेहपुर जिला जमुना नगर हरियाणा उम्र 20 वर्ष
  9. कलम नाथ पुत्र भैरवनाथ निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष
  10. मुकेश पुत्र गुलमा निवासी जमुना नगर जगाधरी शिव शक्ति आश्रम जिला जमुना नगर हरियाणा उम्र 25 वर्ष
  11. छोटेलाल पुत्र बृजलाल निवासी भद्रपुर थाना कंगना जिला सीतापुर हाल निवासी नया पुल रुड़की उम्र 25 वर्ष




  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*
    error: Content is protected !!