उत्तराखंड में सूखी ठंड का कहर, आज कई जिलों में यलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

उत्तराखंड में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम अब आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। बारिश के न होने के कारण उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी की ओर बढ़ रहा है, वहीं पहाड़ों से लेकर मैदान तक “सूखी ठंड” ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत व पौड़ी जिले में घना कोहरा छाएगा। वहीं, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में 20 व 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

बृहस्पतिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!