किशोरी ने युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी. धमकियों से भयभीत किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी.

तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!