किशोरी ने युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज – roglognews

किशोरी ने युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी. धमकियों से भयभीत किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी.

तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है.




  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*
    error: Content is protected !!