हरिद्वार में पूर्व MLA सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अंकिता भंडारी केस को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी पत्नी होने का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के बीच बातचीत का कथित ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में सियासत तेज है. इस मामले में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है. कांग्रेस इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग कर रही है. उधर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निवासी अत्मलपुर बोगला, बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीजेपी नेता, शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक, मिथ्या और झूठे बयान व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं. आरोप लगाया कि यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और छवि धूमिल करने की नीयत से किया गया.

जिससे रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में रोष व वैमनस्य का माहौल बना है. आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर का रविदास पीठ में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बीजेपी नेता से पुराना विवाद है, इसी रंजिश के चलते निराधार आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर झूठी सामग्री प्रसारित की जा रही है. यह एक सोची समझी साजिश है. उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

हालांकि बीते मंगलवार की शाम सुरेश राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी मानने से इनकार किया था. आरोप लगाया कि उर्मिला एआई जेनरेटेड ऑडियो वीडियो बनाकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है. षडयंत्र रचकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. इतना ही नहीं इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाकर उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. लेकिन शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में उर्मिला को सुरेश राठौर की पत्नी बताया है.

महेंद्र भट्ट पर भी उर्मिला ने लगाए आरोप: बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए. उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि-

महेंद्र भट्ट जी आप ही बोल रहे हैं मैं किस तरह की महिला हूं. मैं कांग्रेसी हूं, जबकि मैं तो आपसे कई बार मिल चुकी हूं. आप ही ने मुझे सुरक्षित सीट ज्वालापुर के लिए बोला था, लड़ने के लिए तैयारी करो. तुम इतनी पढ़ी लिखी हो. आपकी बहुत सारे फोटो है मेरे साथ. सोशल मीडिया पर तो आपके चरित्र के बखान की ऑडियो भी आज रात को वायरल करूं क्या? महेंद्र भट्ट जी जैसे आप मेरा चरित्र बता रहे हैं. थोड़ा चरित्र आपके बारे में बताना तो मेरा भी बनता है. ऑडियो भी डालें क्या आज रात?




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!