हरिद्वार में तार तार हुये रिश्ते, अवैध प्रेम प्रसंग में महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, केस दर्ज – roglognews

हरिद्वार में तार तार हुये रिश्ते, अवैध प्रेम प्रसंग में महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, केस दर्ज

कनखल क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर पति व बहनोई पर जानलेवा हमला करा दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तहरीर पर पत्नी समेत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को दी गई शिकायत में अकोढ़ा कला, लक्सर निवासी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि उसका सगा साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से घर से बाहर रह रहा था. हाल ही में जब वह घर लौटा तो उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले किरायेदार रोहन से चल रहा है. इस बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था.

इसी विवाद पर बातचीत करने के लिए अरविंद ने 22 दिसंबर को अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन को कनखल स्थित अपने आवास पर बुलाया. शाम करीब 5:45 बजे जब अरविंद ने पत्नी से उसके कथित संबंधों को लेकर सवाल किया, तो उसकी पत्नी उसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से बाहर ले गई. आरोप है कि इसी दौरान पहले से वहां मौजूद किरायेदार रोहन, उसकी पत्नी समेत कुछ लोगों ने मिलकर अरविंद और ब्रजेश पर हमला कर दिया. रोहन ने सरिए से अरविंद के सिर पर कई वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से दोनों को बेरहमी से पीटा.

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए. शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई. सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां अरविंद के सिर में करीब 30 टांके और ब्रजेश के माथे पर लगभग 12 टांके लगाए गए. अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है.कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!