ऋषिकेश वन भूमि सर्वे का विरोध, NH जाम करने पर 8 नामजद समेत 218 के खिलाफ मुकदमा दर्ज – roglognews

ऋषिकेश वन भूमि सर्वे का विरोध, NH जाम करने पर 8 नामजद समेत 218 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश में वन भूमि के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों का प्रदर्शन रविवार को उग्र रूप में देखा गया. लोगों ने मनसा देवी रेलवे लाइन को बाधित करके ट्रेनों को रोका. हरिद्वार बायपास मार्ग (नेशनल हाईवे) को जाम किया और पुलिस पर पथराव किया. फिलहाल नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में 8 नामजद समेत 218 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही वन विभाग की महिला रेंजर से अभद्रता मामले में एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है.

रायवाला में तैनात एसएसआई मनवर सिंह ने नेगी ने तहरीर दी है कि वह सेक्टर – 2 प्रभारी थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वह रविवार को वन भूमि की नापखोज के लिए मालवीय नगर पहुंचे थे. इस दौरान अमितग्राम में श्यामपुर बाईपास पर हाईवे जाम मिला. दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम रखा. पुलिस ने पूरे मामले में मोहन सिंह असवाल, वीरेंद्र रमोला, विनोद नाथ, हिमांशु पंवार, लालमणि रतूड़ी, निर्मला उनियाल, ऊषा चौहान और सचिन रावत नामजद करते हुए 150 से 210 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

एक अन्य तहरीर में बताया गया कि, सर्वे के लिए टीम के साथ गुमानीवाला क्षेत्र में पहुंची वन विभाग की एक महिला रेंजर से छेड़खानी की गई है. पीड़ित रेंजर ने बताया कि वह 27 दिसंबर को गुमानीवाला में सरकारी कार्य में जुटी थी. इस दौरान अज्ञात लोगों ने न सिर्फ उनके काम में बाधा डाली, बल्कि धक्का मुक्की करते हुए टीम के साथ मारपीट भी की गई. गाली गलौज के बाद छेड़खानी करते हुए वर्दी भी पकड़ी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात 218 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था. इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. साथ ही दुष्प्रचार करने वालों पर मॉनिटरिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है.

देहरादून एसएसपी ने अपील की है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में वन विभाग द्वारा वन भूमि का सर्वे किया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान यह प्रकाश में आया है कि सरकारी वन भूमि को निजी भूमि बताकर कुछ लोगों द्वारा आम जनता को बेचा गया है. यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत किया गया है तो उसकी शिकायत पीड़ित, पुलिस को कर सकते हैं. पुलिस द्वारा ऐसे सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!