उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

अंकिता भंडारी मामले को लेकर इन दिनों सियासी तापमान गरमाया हुआ है. इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने है. प्रकरण को लेकर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी की तरफ से पुलिस में शिकायत भी कर दी गई है.

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महेंद्र भट्ट को किसी अनजान नंबर से आए कॉल से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

बताया ये भी गया है कि महेंद्र भट्ट ने धमकी देने वाले को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन संबंधित व्यक्ति नहीं माना और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा.

उधर, मामला सामने आते ही बीजेपी ने फौरन इस पर प्रतिक्रिया भी दी है. साथ ही प्रकरण की जानकारी लिखित रूप से तहरीर के रूप में पुलिस में भी दे दी गई है. इस गंभीर प्रकरण को लेकर देहरादून पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायत में बताया गया है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार अभद्र भाषा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. लिहाजा, महेंद्र भट्ट ने पुलिस से आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!