अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल, सूची जारी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भिकियासैंण-विनायक रोड पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 7 यात्रियों के मौत की सूचना है. जबकि कई अन्य यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्घटना हुई बस रामनगर के कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की बस संख्या यूके 07 पीए 4025 है. बस सोमवार को सुबह 11 बजे रामनगर से द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए चली थी. जबकि आज मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बस द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी. लेकिन डेढ़ घंटे बाद करीब 8 बजे बस सैलापानी बैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के तहत चालक-परिचालक ठीक बताए जा रहे हैं.

अल्मोड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. वहीं लगभग 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस में कुल 19 यात्री सवार थे. इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे में मृतकों की जानकारी

  1. गोविंद बल्लभ पुत्र कुलमणि मठपाल निवासी जमोली, उम्र 80 वर्ष
  2. पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ निवासी जमोली, उम्र 75 वर्ष
  3. रिटायर्ड सूबेदार नंदन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी निवासी जमोली, उम्र 65 वर्ष
  4. तारा देवी पत्नी महेश चंद्र निवासी बाली पटवारी क्षेत्र, उम्र 50 वर्ष
  5. गणेश पुत्र भीमबहादुर, उम्र 25 वर्ष
  6. उमेश पुत्र नामालुम, उम्र 25 वर्ष
  7. शेष एक मृतक की शिनाख्त की जा रही है.

हादसे में घायलों की जानकारी

  1. नंदा बल्लभ पुत्र सदानंद निवासी नौबाड़ा, उम्र 50 वर्ष
  2. राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी जीआईसी द्वाराहाट, उम्र 55 वर्ष
  3. नंदा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी नौबाड़ा, उम्र 40 वर्ष
  4. हंसी सती पत्नी रमेश चंद्र निवासी सिंगोली, उम्र 36 वर्ष
  5. मोहित सती निवासी नौघर, उम्र 16 वर्ष
  6. बुद्धिबल्लभ भगत निवासी अमोली, उम्र 58 वर्ष
  7. हरीश चंद्र निवासी पाली, उम्र 62 वर्ष
  8. भूपेंद्र सिंह अधिकारी निवासी जमोली, उम्र 64 वर्ष
  9. जितेंद्र रेखाड़ी निवासी विनायक, उम्र 37 वर्ष
  10. नवीन चंद्र पुत्र दुर्गापाल तिवारी, उम्र 55 वर्ष (बस चालक)
  11. हिमांशु पालीवाल पुत्र महेंद्र चंद्र पालीवाल, उम्र 17 वर्ष
  12. प्रकाश चंद्र पुत्र रामदत्त निवासी चचरौटी स्यालदे, उम्र 43 वर्ष




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!