कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज – roglognews

कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

राजधानी देहरादून में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, बदनाम करने और अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल, जो आर.ए. कंस्ट्रक्शन फर्म के पार्टनर ने आरोप लगाया है कि कुछ समय से व्यौम शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। आरोप है कि व्यौम शर्मा स्वयं को रियल एस्टेट कमीशन एजेंट बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शिकायतकर्ता और उनकी फर्म की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी द्वारा व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से आपत्तिजनक, अपमानजनक और धमकी भरे संदेश भेजे गए। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा एक करोड़ रुपये की अवैध धन वसूली की मांग किए जाने तथा रकम न देने पर जान से मारने, व्यापार चौपट करने और सोशल मीडिया पर झूठे आरोप फैलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी द्वारा भेजे गए संदेशों और वीडियो क्लिप्स के स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। शिकायतकर्ता अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर लगातार दुष्प्रचार किए जाने से उनकी सामाजिक छवि और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

  • Related Posts

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट और सोशल मीडिया पर माफी मांगने को लेकर लगाए जा…

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंड के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*  

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*   
    error: Content is protected !!