केदारनाथ में सख्ती: मंदिर परिसर में 7 फीट बैरिकेडिंग का प्रस्ताव, रील बनाने वालों पर लगेगा नियंत्रण

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की योजना बना रही है, जिससे अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और रील बनाने वालों पर नियंत्रण किया जा सके।

समिति की ओर से इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में मंदिर परिसर की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और धार्मिक गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया गया है। बीकेटीसी का कहना है कि जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित बैरिकेड्स के जरिए मंदिर के मुख्य परिसर को व्यवस्थित तरीके से सीमित किया जाएगा, ताकि केवल दर्शन के उद्देश्य से आने वाले श्रद्धालु ही निर्धारित मार्ग से प्रवेश कर सकें। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। संवाद

केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की सख्ती का असर अब नजर आने लगा है। रील बनाने वाले लोगों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है और मंदिर परिसर में वीडियो/रील बनाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर चोरी-छिपे रील बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं का आंकड़ा ही व्यवस्थाओं के लिहाज से उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में प्रशासन और मंदिर समिति के सामने व्यवस्थाएं बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। भीड़ बढ़ने के कारण दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। आवास और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

वहीं, मंदिर परिसर के चारों ओर बैरिकेड्स लगाने के लिए प्रस्ताव गढ़वाल आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे मंदिर परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और रील बनाने वालों पर नियंत्रण में सहयोग मिलेगा।

Related Posts

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम खराब है। राजधानी देहरादून में अचानक अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई और जमकर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, आस पास के…

पीक आवर में मिली राहत: उत्तराखंड में पहली बार बैटरी स्टोरेज से मिलेगी 120 मेगावाट बिजली

प्रदेश में बिजली की भारी मांग के समय (पीक आवर) में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) 120 मेगावाट बिजली यूपीसीएल को उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पहली बार निगम बैटरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

केदारनाथ में सख्ती: मंदिर परिसर में 7 फीट बैरिकेडिंग का प्रस्ताव, रील बनाने वालों पर लगेगा नियंत्रण

केदारनाथ में सख्ती: मंदिर परिसर में 7 फीट बैरिकेडिंग का प्रस्ताव, रील बनाने वालों पर लगेगा नियंत्रण

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

पीक आवर में मिली राहत: उत्तराखंड में पहली बार बैटरी स्टोरेज से मिलेगी 120 मेगावाट बिजली

पीक आवर में मिली राहत: उत्तराखंड में पहली बार बैटरी स्टोरेज से मिलेगी 120 मेगावाट बिजली

महेंद्र भट्ट के सामने कांग्रेस को झटका: मीना शर्मा समेत कई नेता भाजपा में शामिल

महेंद्र भट्ट के सामने कांग्रेस को झटका: मीना शर्मा समेत कई नेता भाजपा में शामिल

मदरसा मान्यता पर कैबिनेट का फैसला

मदरसा मान्यता पर कैबिनेट का फैसला

एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*
error: Content is protected !!