देहरादून में बड़ी ठगी: ‘राहुल गांधी के पीए’ बनकर महिला से 25 लाख हड़पे

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक महिला से राहुल गांधी के पीए बनकर उनके नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना राजपुर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

तहरीर के अनुसार, पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताते हुए महिला से संपर्क किया। आरोपियों में एक व्यक्ति ने खुद को पीए कनिष्क बताया और विश्वास दिलाने के लिए कथित तौर पर कई राजनीतिक नामों से स्पीकर फोन पर बातचीत भी कराई।

 

महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहकर भरोसे में लिया कि देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायक ठहरे हुए हैं और उनके खर्च के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है। इसके बदले राजनीतिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

 

वहीं, शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रै२०२६ को अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसमें बैंक खातों से निकासी और नकद भुगतान दोनों शामिल हैं। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क करना बंद कर दिया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

सहकारिता चुनाव

सहकारिता चुनाव

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

शिक्षक भाजपा में शामिल

शिक्षक भाजपा में शामिल

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
error: Content is protected !!