उत्तराखंड में पहली महिला नीति को मिली हरी झंडी: महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला नीति के प्रारूप को सचिव समिति ने मंजूरी दे दी है। इस नीति को लागू करने के लिए अब कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास सुनिश्चित करना है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नीति का प्रारूप महिलाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ग्राम पंचायतों के स्तर पर महिला सभाओं के आयोजन की सिफारिश की गई है, ताकि महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके। अनुसूचित जाति, जनजाति और कामकाजी महिलाओं की चुनौतियों को कम करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का प्रावधान है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह नीति राज्य में लागू हो जाएगी। महिला नीति के साथ ही एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ हि महाराष्ट्र ने महिला नीति बनाई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक उसकी तर्ज पर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र की महिला नीति में कहा गया है कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय उच्च शक्ति समिति का गठन किया जाएगा। महिला और बाल विकास मंत्री, अन्य प्रमुख मंत्री इस समिति में सदस्य होंगे। यह समिति नीति को लागू करने और जब भी जरूरत होगी बैठकें आयोजित करेगी।

महिला नीति के प्रारूप को तैयार किए जाने के बाद सचिव समिति की बैठक में इसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके प्रस्ताव को अब कैबिनेट में लाया जाएगा। महिला नीति के बनने से महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में सशक्त बनेंगी। इसका प्रारूप शासन में है। जिसे कभी भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।

Related Posts

कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन…

मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिन दिल्ली में किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना की बैठक में शामिल हुए जिसमें ऊर्जा उत्पादन से लेकर सिंचाई पर चर्चा हुई। खासतौर पर उत्तराखंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

मुख्यमंत्री की नसीहत

मुख्यमंत्री की नसीहत

NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी

NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी

कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी*

कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी*

कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु*

कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु*
error: Content is protected !!