राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 जून से, अल्मोड़ा में महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद – roglognews

राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 जून से, अल्मोड़ा में महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आगामी कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आगामी 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अपने दौरे की शुरुआत अल्मोड़ा से करेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद, उसी दिन दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच उनका पौड़ी पहुंचने का कार्यक्रम है। पौड़ी में राहुल गांधी एक विशेष ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में भाग लेंगे और क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन, यानी 5 जून को देहरादून में एक महाबैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान व पूर्व विधायकों, मुख्य पार्टी के जिला अध्यक्षों सहित यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जैसे सभी आनुषंगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस दौरे को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है।

 

  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!