सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

*देहरादून नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट*

सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्च

देहरादून।

नगर निगम देहरादून के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने आज मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता सर्वेक्षण तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु नगर निगम की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षद समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया,दोनों के बीच नगर निगम की आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

  • Related Posts

    राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 जून से, अल्मोड़ा में महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

    देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आगामी कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ…

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का व्यस्त कार्यक्रम, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन आज

    देहरादून -में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके उत्तराखंड दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 जून से, अल्मोड़ा में महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

    राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 जून से, अल्मोड़ा में महारैली और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का व्यस्त कार्यक्रम, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन आज

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का व्यस्त कार्यक्रम, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन आज

    केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत 

    केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत 

    डीबीएस पीजी कॉलेज की एएनओ ने ओटीए ग्वालियर में दोबारा रचा इतिहास, बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

    डीबीएस पीजी कॉलेज की एएनओ ने ओटीए ग्वालियर में दोबारा रचा इतिहास, बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

    गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026

    गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026
    error: Content is protected !!