सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

 

 

 

*देहरादून नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट*

 

सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्च

 

देहरादून।

 

नगर निगम देहरादून के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने आज मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता सर्वेक्षण तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु नगर निगम की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षद समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

 

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया,दोनों के बीच नगर निगम की आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!