स्वच्छता और अतिक्रमण हटाना पहली प्राथमिकता

स्वच्छता और अतिक्रमण हटाना पहली प्राथमिकता

देहरादून नगर निगम में हाल ही में पदभार संभालने वाले नए नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जा रहा है और नगर निगम की पहली प्राथमिकता साफ-सफाई, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने पर रहेगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नालियों की नियमित सफाई, शहर को स्वच्छ और हरित बनाए रखना तथा “स्वस्थ और स्वच्छ हरित देहरादून” के संकल्प को पूरा करना निगम का मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण दो प्रकार का होता है। एक सड़कों पर किया जाने वाला अतिक्रमण और दूसरा नगर निगम की जमीनों पर कब्जा। इसके अलावा नदी-नालों में हो रहे अतिक्रमण को भी गंभीर समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो भविष्य में बड़ी आपदा का खतरा पैदा हो सकता है।

 

आलोक कुमार पांडेय, नगर आयुक्त देहरादून

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!