प्रेमनगर थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, करणी सेना ने पुलिस मुख्यालय का किया घेराव

देहरादून:–प्रदेश उपाध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना गर्व बुधराजा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

गर्व बुधराजा ने कहा कि प्रेमनगर थाने में एक प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी पीड़ित की समस्या को लेकर थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर क्षत्रिय करणी सेना कई बार जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत करा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने तीन दिन पूर्व थाने के अंदर हुई कथित अभद्रता का सीसीटीवी वीडियो भी मांगा है।

करणी सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रेमनगर थाना प्रभारी, मुंशी और अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो देशभर से करणी सेना के कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर पुलिस मुख्यालय का बड़ा घेराव करेंगे। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    बदरीनाथ मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा…

    कैंट सीट पर शुभम ठाकुर को नया राजनीतिक समर्थन

    स्वराज सेवा दल द्वारा कैंट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी शुभम सिंह ठाकुर को पुण रूप से समर्थन दे दिया है शुभम सिंह ठाकुर ने रमेश जोशी जी का आभार व्यक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    कैंट सीट पर शुभम ठाकुर को नया राजनीतिक समर्थन

    कैंट सीट पर शुभम ठाकुर को नया राजनीतिक समर्थन

    उत्तराखंड में जल्द बनेगा अग्निवीर रोजगार सेल, रोजगार से जोड़ने की तैयारी

    उत्तराखंड में जल्द बनेगा अग्निवीर रोजगार सेल, रोजगार से जोड़ने की तैयारी

    छात्रों की गूंज

    छात्रों की गूंज

    सोनम वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस, युवाओं की आवाज उठाने का दावा

    सोनम वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस, युवाओं की आवाज उठाने का दावा

    कांवड़ मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज, सभी राज्यों के साथ बनी संयुक्त रणनीति

    कांवड़ मेला-2026 को लेकर तैयारियां तेज, सभी राज्यों के साथ बनी संयुक्त रणनीति
    error: Content is protected !!