देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों से ढका आसमान; उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी – roglognews

देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों से ढका आसमान; उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

देहरादून:राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह के समय ही आसमान काले बादलों से ढक गया, जिससे शाम जैसा नजारा देखने को मिला। कई क्षेत्रों में बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली समेत पांच जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष जनपदों के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
प्रशासन ने भी पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में कई क्षेत्रों में मौसम सक्रिय बना रह सकता है।

  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!