करणी सेना का सचिवालय कूच

देहरादून में क्षत्रिय करणी सेना उत्तराखंड ने प्रेमनगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने के मुद्दे पर सचिवालय कूच किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की। करणी सेना का आरोप है कि अपराध नियंत्रण की आड़ में पुलिस आम लोगों, युवाओं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। संगठन का कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन और साक्ष्य सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

 

बाइट- शुभम सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, क्षत्रिय करणी सेना उत्तराखंड।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!