मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

देहरादून। मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपनी वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 33 की पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने स्मारिका का विधिवत विमोचन करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

 

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक कुलदीप ज़खमोला ने कहा कि “सेवांजलि” केवल एक स्मारिका नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों का दस्तावेज़ है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

 

कार्यक्रम में मनमोहन रौतेला, सुधीर बड़ोनी, नीलम लखेड़ा, मनोज नवानी, सतनाम सिंह, अमित बहुखंडी, ट्रस्टी उषा ज़खमोला, मधु धीमान और वर्षा कंडवाल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्मारिका के प्रकाशन को ट्रस्ट की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!