कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

कर्णप्रयाग में सिख यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद के बाद प्रदेश का शान्त माहौल गरमाया हुआ है। उक्त मामले पर यूकेडी ने आज प्रेसवार्ता कर चिंता जताई है। केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश असंतुलन की स्थिति में है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में जिहाद जैसे मुद्दों में व्यस्त हैं जबकि प्रदेश सुलग रहा है। बिष्ट ने कर्णप्रयाग की घटना और निहंगों द्वारा गुरुद्वारा कब्जे का जिक्र कर कहा कि अन्य प्रदेशों से आकर कुछ अराजकतत्व उत्तराखंडियों पर अनाप-शनाप बोल रहे हैं। महामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पुलिस और कोर्ट हैं, खुद जज बनना नफरत और उन्माद फैलाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है लेकिन हिंसा-अराजकता मंजूर नहीं है। उनके अनुसार सिखों ने राज्य निर्माण में योगदान दिया है जिसके चलते रोटी-बेटी का रिश्ता है, और वही माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!