समीक्षा बैठक-avb

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राजपुर विधानसभा क्षेत्र में संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति और सड़कों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में एमडीडीए के जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और भविष्य की बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ब्राह्मणवाला में आढ़त बाजार शिफ्टिंग से जुड़े निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं तथा प्रभावित आढ़तियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जारी है। मंत्री ने प्रिंस चौक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार तथा कांवली रोड, सुभाष रोड और मॉडर्न कॉलोनी रोड समेत विभिन्न सड़कों को मानसून से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउंड की सफाई व्यवस्था में सुधार पर भी जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!