
देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं में से दो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं।
पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को राजपुर रोड निवासी रविकांत पांडे ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर चांदी के सामान सहित अन्य कीमती वस्तुओं की चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल रहे संदिग्धों का सत्यापन भी किया गया।
जांच के दौरान 21 जून 2026 को कोतवाली क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के पास मुखबिर की सूचना पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे कूड़ा बीनने का कार्य करती हैं और जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्ताएं
– सोनिया देवी (29 वर्ष), निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून
– गुड़िया (20 वर्ष), निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून
– रीता देवी (29 वर्ष), निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून
बरामदगी
– चोरी किया गया लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का सामान
आपराधिक इतिहास
गुड़िया
– वर्ष 2022 में थाना नेहरू कॉलोनी में चोरी एवं बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज।
रीता देवी
– वर्ष 2023 में थाना नेहरू कॉलोनी में चोरी से संबंधित मुकदमे में नामजद।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन, कांस्टेबल धीरेन्द्र पतियाल, महिला कांस्टेबल गंगोत्री, महिला कांस्टेबल बिजली, कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल लोकेन्द्र एवं कांस्टेबल सोनी शामिल रहे।

