कर्णप्रयाग में 16 जून को हुई घटना और पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच डीआईजी यशवंत चौहान को सौंपने और 15 दिनों में रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है। साथ ही विवेचना को चमोली से हटाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सौहार्द बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का भरोसा भी दिलाया है।

