जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में तीनों घटक संगठनों डिप्लोमा इंजीनियर्स, तकनीकी संगठन और कर्मचारी संघ के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान संयुक्त मोर्चे के सलाहकार गजेंद्र कपिल ने कहा कि पूर्व व्यवस्था के तहत जल निगम योजनाएं बनाता था और जल संस्थान वितरण करता था, लेकिन अब शासन लगातार योजनाएं जल संस्थान से छीनकर जल निगम को दे रहा है जिससे कर्मचारियों के वेतन-पेंशन पर संकट गहरा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार समय रहते पुरानी व्यवस्था बहाल करे या जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करे अन्यथा आंदोलन तेज किया जायेगा। वही मोर्चे के मुख्य संयोजक नंदलाल जोशी ने कहा कि मुख्य योजनाएं पेयजल निगम को देने से वेतन-पेंशन में दिक्कत आ रही है और कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही जिसके कारण यह आर-पार की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि 1975 के एक्ट के अनुसार जल संस्थान मेंटेनेंस, बिल वसूली और वितरण करता था, जबकि निगम सिर्फ बड़ी योजनाएं बनाकर हैंडओवर करता था, अब निगम ही निर्माण, रखरखाव और वसूली कर रहा है। जोशी ने बताया कि बैठक कर अनिश्चितकालीन धरने पर फैसला लिया जायेगा वही मांग पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!