मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन के राज्य सरकार के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे अल्पसंख्यक समाज के बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनने से अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा। उनका कहना है कि इससे मुस्लिम, सिख, जैन सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिलेंगे तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि इससे मिलने वाली डिग्रियों और प्रमाणपत्रों को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में अधिक मान्यता मिलेगी, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि विपक्ष वास्तव में अल्पसंख्यक समाज के बच्चों के हित में है तो उसे इस पहल का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और संगठन इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षण संस्थानों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेगा।

  • Related Posts

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के बीच ABVP और NSUI दोनों ही संगठनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ABVP…

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप
    error: Content is protected !!