जाखन के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा, दिल्ली से दो गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन स्थित एक साड़ी शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब तीन लाख रुपये मूल्य की पांच सिल्क की साड़ियां, दो लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 26 जून को शोरूम संचालक मोइनुद्दीन खान ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके जाखन स्थित शोरूम से अज्ञात चोर महंगी सिल्क की साड़ियां और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान 1 जुलाई को दिल्ली से बीना नामक महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली से घूमने के लिए देहरादून आए थे। राजपुर क्षेत्र में घूमने के दौरान उन्होंने शोरूम की रेकी की और रात में ताले तोड़कर अंदर रखी महंगी सिल्क की साड़ियां तथा दो लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

महिला आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी रामकुमार को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।:::

  • Related Posts

    पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट…

    मानसून से पहले मॉक ड्रिल, सीएम ने परखी आपदा तैयारियां

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी आपदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द

    पदक विजेताओं को तय समय में नौकरी देने के निर्देश, नई खेल नीति जल्द

    मानसून से पहले मॉक ड्रिल, सीएम ने परखी आपदा तैयारियां

    मानसून से पहले मॉक ड्रिल, सीएम ने परखी आपदा तैयारियां

    जाखन के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा, दिल्ली से दो गिरफ्तार

    जाखन के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा, दिल्ली से दो गिरफ्तार

    मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

    मदरसा बोर्ड खत्म करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

    आपदा प्रबंधन विभाग तैयार

    आपदा प्रबंधन विभाग तैयार

    गड्ढा मुक्त सड़को के दावों पर कांग्रेस के सवाल

    गड्ढा मुक्त सड़को के दावों पर कांग्रेस के सवाल
    error: Content is protected !!