विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस विभाग ने अपने कार्यालय परिसर में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दी। इसके बाद एडीजी विजिलेंस डॉ वी मुरुगेशन ने उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 18 अधिकारी और कर्मचारीयों पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है, जिसमें से दो राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। लंबित मामलों को लेकर भी उन्होंने बताया कि करीब 40 मामले अभी शासन स्तर पर लंबित हैं। एडीजी विजिलेंस ने विजिलेंस की कार्रवाई पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जब ट्रायल कोर्ट का निर्णय आता है तो हम उसका परीक्षण करते हैं, जिससे यह पता चल सके कि क्या विजिलेंस की कार्रवाई या साक्ष्य संकलन में कोई कमी रही है और अगर ऐसा होता है तो उसको आगे सुधारा जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोर्ट में सरकारी गवाह मुकर जाता है तो फिर उसपर भी नियम के अनुसार जो वैधानिक कार्रवाई विधि सम्मत हो की जाती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का सहयोग करें और यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो ऐसे में इसकी सूचना 1064 पर देकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में विजिलेंस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    देहरादून के ईस्ट होप टाउन स्थित ग्राम देवपुर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी कर एक कमरे में संचालित अवैध नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई…

    जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई, इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने खजान दास ने वर्तमान में दिल्ली के जंतर मंतर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं दवाइयां

    विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

    विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

    जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

    जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

    यूटीयू ने परीक्षा अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

    यूटीयू ने परीक्षा अनियमितता पर की सख्त कार्रवाई

    कांग्रेस ने 27 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया ऐलान

    कांग्रेस ने 27 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया ऐलान

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
    error: Content is protected !!