जंतर मंतर प्रदर्शन पर भाजपा के सवाल

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई, इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने खजान दास ने वर्तमान में दिल्ली के जंतर मंतर में NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर चल रहे छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों की एंट्री पर कई सवाल खड़े किये है व देशभर में हुए पेपर लीक के प्रकरण को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास के बाहर धरना करना उचित नहीं था, वही छात्रों के भविष्य के लिए देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी लगातार चिंतित हैं। खजान दास ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होते हुए उन्होंने सदन के अंदर चर्चा से भागने का काम किया और NEET पर चर्चा न कर प्रदर्शन में सम्मिलित हो देश का माहौल खराब करने का काम किया। उन्होने कहा कि उनको चर्चा करनी थी तो सदन में आएं और पक्ष विपक्ष को मिलकर पेपर लीक की समस्या का समाधान निकालना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। वही भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद क्वालिटी एजुकेशन पर जोर है और NEET के परीक्षार्थियों के हित में हर जरूरी प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। दीप्ती रावत ने कहा कि विपक्ष को पेपर लीक रोकने के सुझाव देने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने स्पीड ब्रेकर लगाने का काम किया।

  • Related Posts

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक दिवस के मौके पर देहरादून में कई शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान समेत कई शिक्षकों का…

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी के शुद्धिकरण यज्ञ मामले में उत्तराखंड की सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने दावा किया है कि कर्नाटक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई
    error: Content is protected !!