विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस – roglognews

विजिलेंस प्रेस कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस विभाग ने अपने कार्यालय परिसर में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दी। इसके बाद एडीजी विजिलेंस डॉ वी मुरुगेशन ने उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 18 अधिकारी और कर्मचारीयों पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है, जिसमें से दो राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं। लंबित मामलों को लेकर भी उन्होंने बताया कि करीब 40 मामले अभी शासन स्तर पर लंबित हैं। एडीजी विजिलेंस ने विजिलेंस की कार्रवाई पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जब ट्रायल कोर्ट का निर्णय आता है तो हम उसका परीक्षण करते हैं, जिससे यह पता चल सके कि क्या विजिलेंस की कार्रवाई या साक्ष्य संकलन में कोई कमी रही है और अगर ऐसा होता है तो उसको आगे सुधारा जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोर्ट में सरकारी गवाह मुकर जाता है तो फिर उसपर भी नियम के अनुसार जो वैधानिक कार्रवाई विधि सम्मत हो की जाती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का सहयोग करें और यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो ऐसे में इसकी सूचना 1064 पर देकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में विजिलेंस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार के बजाय रविवार किए जाने के फैसले पर सियासत जारी है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा…

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*  

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*   

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*

    विधानसभा के निकट रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते दिनांक 22.10.2026 दोपहर 12:00 बजे से 23.10.2026 दोपहर 12:00 बजे तक रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बन्द रहेगी* 

    विधानसभा के निकट रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते दिनांक 22.10.2026 दोपहर 12:00 बजे से 23.10.2026 दोपहर 12:00 बजे तक रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बन्द रहेगी* 

    मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, रविवार को रहेगा अवकाश

    मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, रविवार को रहेगा अवकाश
    error: Content is protected !!