संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को प्रदेशभर में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ से बीजेपी घबराई हुई है और यही वजह है कि वह लगातार विपक्ष पर सवाल उठा रही है।कांग्रेस संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पार्टी अपने संगठन और कार्यक्रमों को अपनी रणनीति के तहत संचालित करती है और किसी के कहने से अपने फैसले नहीं बदलती। उन्होंने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा और अन्य कार्यक्रमों में जनता की बढ़ती भागीदारी से स्पष्ट है कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन रहा है। भंडारी ने कहा कि विभिन्न सर्वे भी सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने मतदाता सत्यापन प्रक्रिया और आम लोगों को जारी किए जा रहे नोटिसों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी और आगामी चुनाव में जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

  • Related Posts

    मानसून अलर्ट

    उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बागेश्वर और नैनीताल में अगले…

    मसूरी में पर्यटन को सुगम बनाने की पहल

    मानसून के दौरान मसूरी जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त होने और लंबे जाम की समस्या अक्सर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। इसी चुनौती का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    मसूरी में पर्यटन को सुगम बनाने की पहल

    मसूरी में पर्यटन को सुगम बनाने की पहल

    उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का ओलंपिक कांवड़ संकल्प यात्रा

    उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का ओलंपिक कांवड़ संकल्प यात्रा

    मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

    मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

    सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

    सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा
    error: Content is protected !!