
उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बागेश्वर और नैनीताल में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 7, 8 और 9 अगस्त को कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज बारिश के दौर की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।






