बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय विधायिका सविता कपूर तथा नेहा जोशी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर KRAD GLOBAL के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान सहित संस्थान की पूरी टीम उपस्थित रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन किया तथा संस्था द्वारा युवाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर KRAD GLOBAL के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी संस्था पिछले लगभग 15 वर्षों से ट्रैवल, टूरिज्म एवं रोजगार आधारित सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बदलते समय में युवाओं के लिए केवल नौकरी तलाशना ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और सही मार्गदर्शन भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ KRAD GLOBAL युवाओं को प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल एक व्यावसायिक संस्थान स्थापित करना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था का दीर्घकालिक उद्देश्य 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार एवं करियर के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में KRAD GLOBAL उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए एक मजबूत करियर प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित होगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक सविता कपूर एवं नेहा जोशी ने KRAD GLOBAL की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यदि निजी संस्थान इसी प्रकार युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तो प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अतिथि एवं युवा मौजूद रहे। KRAD GLOBAL की ओर से नवदीप शर्मा, विशाल, आशीष नौटियाल, राहुल नेगी दिनेश तनुजा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

 

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। संस्था ने विश्वास जताया कि बसंत विहार स्थित यह नया सेंटर युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और बेहतर करियर निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!