तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली जिले में भारी बारिश के चलते तमक नाला क्षेत्र में हालात बिगड़ गए। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, मलारी मार्ग पर तमक नाले में अचानक तेज गति से पानी आया, जिससे नाले के ऊपर बना एक डेलीवेरिस बहने की सूचना है। वहीं, एक व्यक्ति के भी बहने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रात से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का विकल्प दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने खुद को सुरक्षित बताते हुए फिलहाल वहीं रहने की बात कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, संवेदनशील गांवों में सितंबर तक का अग्रिम राशन पहले ही पहुंचाया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाएगी।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!