उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में देहरादून के हाथीबड़कला में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायसी और थल में नदियां चेतावनी स्तर पर हैं। चारधाम यात्रा मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। 1700 से ज्यादा बंद सड़कें खोली जा चुकी हैं। प्रशासन ने सैटेलाइट इमेजरी से पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के संवेदनशील इलाके चिन्हित किए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि एडवाइजरी का पालन करें। बरसात के समय ट्रेवल न करें। गदेरे और फिसलन वाली जगहों से बचें।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!