इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की कुलपति प्रो. उमा कांजीलाल ने अपने देहरादून दौरे के दौरान क्षेत्रीय केंद्र के कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्किल एजुकेशन और क्षेत्रीय केंद्रों के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

 

प्रो. कांजीलाल ने बताया कि यह उनका देहरादून क्षेत्रीय केंद्र का पहला दौरा था। उन्होंने यहां के बुनियादी ढांचे और बेहतरीन लोकेशन की सराहना की। यह क्षेत्रीय केंद्र 1999 में स्थापित हुआ था और पूरे उत्तराखंड को कवर करता है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में 21 स्टडी सेंटर संचालित हो रहे हैं।

 

कुलपति ने जानकारी दी कि इग्नू से देशभर में करीब 40 लाख छात्र जुड़े हुए हैं और इसकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब पारंपरिक ओपन और डिस्टेंस लर्निंग से आगे बढ़कर डिजिटल लर्निंग और स्किल एजुकेशन की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, ताकि छात्र ‘मार्केट रेडी’ बन सकें।

 

नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत उच्च शिक्षा में कौशल शिक्षा को एकीकृत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय केंद्रों को भविष्य में ‘स्किल हब्स’ के रूप में विकसित करने की योजना है। इग्नू ने हाल ही में 9 अलग- अलग डिसिप्लिन में एक साल के मास्टर डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किए हैं, जिनके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय स्थानीय युवाओं की जरूरतों के अनुसार कोर्स तैयार कर बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से झारखंड सरकार और कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने के बाद अब कांग्रेस ने…

    तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    चमोली जिले में भारी बारिश के चलते तमक नाला क्षेत्र में हालात बिगड़ गए। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, मलारी मार्ग पर तमक नाले में अचानक तेज गति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

    इग्नू का डिजिटल और स्किल एजुकेशन पर फोकस

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    झारखंड छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

    तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    तमक नाला में तेज बहाव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ऑन उत्तराखंड मौसम अलर्ट

    मौसम विभाग ऑन उत्तराखंड मौसम अलर्ट

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!