देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला देहरादून और भोपाल संभाग की टीमों के बीच खेला गया।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मैम चंद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी और टीमें आगे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी SGFI में केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को फुटबॉल में आगे बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। विद्यालय की टीम पहले सुब्रतो कप इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी है।

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    करीब तीन महीने बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत के स्वागत कार्यक्रम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!