
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के बीच ABVP और NSUI दोनों ही संगठनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नवदीप राणा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और पिछले 15 वर्षों से चली आ रही विद्यार्थी परिषद की जीत की परंपरा इस बार भी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि ABVP सालभर छात्रों के बीच रहकर काम करती है, जिसका फायदा चुनाव में मिलेगा। वहीं, यूथ कांग्रेस और NSUI नेता अतुल सक्सेना ने NSUI की 100 प्रतिशत जीत का दावा किया। उन्होंने ABVP पर दबाव बनाने के लिए फर्जी मामलों में फंसाने के आरोप लगाए। अतुल सक्सेना ने कहा कि जीत के बाद छात्र हितों और कॉलेज की सुविधाओं पर काम किया जाएगा। दोनों पक्षों ने मतगणना में जीत का भरोसा जताया है।
*बाइट: नवदीप राणा, अध्यक्ष पद उम्मीदवार, ABVP*
*बाइट: अतुल सक्सेना, यूथ कांग्रेस/NSUI नेता*






