देहरादून में पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’, 1809 वाहनों की चेकिंग, 18 शराबी चालक गिरफ्तार

देहरादून।

वीकेंड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए दून पुलिस ने नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक बड़े स्तर पर ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट समेत विभिन्न स्थानों पर औचक चेकिंग की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 1809 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध पाए गए 35 लोगों को थाने लाकर पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा 65 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय को भेजे गए, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    खटीमा, ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खटीमा में आयोजित ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री…

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड से भाजपा ने अनुसूचित समाज के नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों में उम्मीद

    खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों में उम्मीद

    देहरादून में पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’, 1809 वाहनों की चेकिंग, 18 शराबी चालक गिरफ्तार

    देहरादून में पुलिस का ‘नाइट स्ट्राइक’, 1809 वाहनों की चेकिंग, 18 शराबी चालक गिरफ्तार

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, ABVP ने जीत का दावा किया, NSUI ने भी भारी मतों से जीत का भरोसा जताया

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन
    error: Content is protected !!