विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की हुई घोषणा

विधानसभा उपचुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीटों पर यह चुनाव होने जा रहे हैं। 10 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान होंगे, जबकि 13 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों मत जाना ना होगी ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।वहीं कांग्रेस पार्टी ने चुनाव की तिथि की घोषणाओं का स्वागत किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी का कहना है कि उपचुनाव को लेकर पहले से ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वार्ड और ब्लॉक स्तर पर भ्रमण करके लोगों से संवाद स्थापित कर लिया है, सोमवार को करन माहरा बद्रीनाथ विधानसभा पहुंचकर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं, इसके बाद वह मंगलोर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मैं जनता से जो वादे किए थे वह धरातल पर नहीं उतर पाए हैं, इसका लाभ उपचुनाव में कांग्रेस को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी पलायन चरम पर है, प्रदेश की हालत यह है कि पलायन आयोग के दफ्तर में ताला लग चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी, और 10 जुलाई को दोनों विधानसभाओं में होने जाने मतदान में कांग्रेस पार्टी अपनी जीत दर्ज कराएगी। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में प्रत्याशी कौन होगा, इसको लेकर भी कांग्रेस ने साफ किया है कि दोनों विधानसभाओं के दावेदारों को लेकर पीएससी विचार विमर्श करेगी, इसके बाद पीसीसी से शॉर्टलिस्ट होकर प्रत्याशियों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी के पास पहुंचेगे। और जिस प्रत्याशी ने जनता के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष किया होगा। ऐसे प्रत्याशी को कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में उतारने जा रही है।

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!