चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, खाई में गिरने से बची बस, 30 यात्री थे सवार।

 

रुद्रप्रयाग:- गुप्तकाशी से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस भैंसारी के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से तीन फीट बाहर आ गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। बस में सवार चालक, परिचालक के साथ ही सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं। बस में महाराष्ट्र के 30 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ यात्रा से लौट रहे थे।

 

 

जानकारी के मुताबिक रविवार को केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लौट रही बस भैंसारी के निकट कुंड से गुप्तकाशी की ओर आ रही एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से कुछ बाहर आ गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सही समय पर ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया।

 

चालक के तेजी के साथ ब्रेक लगाने के बाद भी बस का टायर बाहर खाई की तरफ आ गया। चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

इस दौरान घटना को सामने देख तीर्थयात्रियों की सांसे अटक गई। उन्होंने बाबा केदार के जोर-जोर से जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद सभी तीर्थयात्री वाहन से बाहर आए। आस-पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला। जिसके बाद बस अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई।

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!