2.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 

 

कोटद्वार। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के साथ ही नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मदीना मस्जिद लकड़ी पड़ाव निवासी नशा तस्कर मौ0 आरिफ पुत्र मौ0 अनीस को 1.07 ग्राम व विकास नगर गाड़ीघाट निवासी हिमांशु पुत्र अर्जुन कुमार को 1.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दिल्ली फार्म रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी गौरव यादव शामिल थे।

 

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!