कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन। – roglognews

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन।

*

*हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं: रेखा आर्या*

*सोमेश्वर ( अल्मोड़ा):* आज कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर बोरारो घाटी के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीद स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की ।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी ने मंत्री रेखा आर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वतंत्रता सेनानी शहीद दिवस पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा यह दिन बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि अगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम भारत माता की जय का उद्घोष भी नहीं कर पाते और मुझे बेहद गर्व है कि मैं सोमेश्वर के बोरारो घाटी की बेटी हूं जहां मेरा जन्म हुआ। जहां के सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत सोमेश्वर की जनता के लिए विकास के अभूतपूर्व कार्य करने के लिए प्रयासरत हूं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे यह अवगत कराते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जब से सोमेश्वर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है तब से लगातार हम क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर है और सोमेश्वर के अंतर्गत मठ, पुल समेत अनेकों ऐसे पुल हैं जिनका या तो निर्माण चल रहा है या फिर लोकार्पण हो चुका है। हमारी सरकार कार्यशैली में विश्वास रखती है । हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। समय बदल चुका है अगर कार्य करने की इच्छा शक्ति हो और क्षेत्रीय देव तुल्य जनता का साथ हो तो कोई भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती जो विकास के रास्ते में रोड़ा बने।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल , पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा , मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, जिलापंचायत सदस्य गीता जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बालम भाकुनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना धना बोरा, राजेंद्र बरकोटी, कुंदन भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल सिंह बजेठा, सुरेंद्र सिंह भाकुनी, प्रकाश भंडारी, चंदन बोरा, वीरेंद्र बोरा समेत तमाम संगठन के कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!