हार के डर से चुनाव से दूर भाग रही है भाजपा सरकार: नवीन जोशी”

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार हार के डर से चुनाव से दूर भाग रही है।

नवीन जोशी आज देहरादून स्थित MDDA कॉलोनी में आगामी मेयर चुनाव को लेकर चल रहे “जनसंवाद से जनसमर्थन” कार्यक्रम के तहत जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून आज विकास के मामले में पिछड़ चुका है, और सरकार विकास कार्यों को बाधित करने में जुटी हुई है।

सरकार की मनमानी के चलते प्रशासकों का कार्यकाल अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया गया है, ताकि भाजपा अपने हिसाब से राज्य में काम करवा सके। इसका सीधा नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्री जोशी ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है, और जब भी चुनाव होंगे, भाजपा का सफाया तय है।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील की और आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में आनंद त्यागी, प्रवीण त्यागी, अनिल नेगी, आशीष नौटियाल, रोबिन त्यागी और धीरज शाही समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!