देहरादून को मिला कर्मठ और ईमानदार जिलाधिकारी, सविन बंसल ने संभाला कार्यभार**

देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी। सविन बंसल ने आज देहरादून के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। सविन बंसल को उनकी ईमानदार छवि और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाना जाता है।सविन बंसल वही अधिकारी हैं जिन्हें पूरे भारत से कॉमनवैल्थ स्कॉलरशिप कमीशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए नामित किया गया था।

यह उपलब्धि उनकी योग्यता और उत्कृष्टता को दर्शाती है।वर्तमान तैनाती से पहले, उन्होंने जनपद अल्मोड़ा और नैनीताल में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दी थीं, जहाँ उनके कार्यों की आज भी प्रशंसा होती है। चाहे वह सड़क निर्माण हो या जनसुविधाओं में सुधार, श्री बंसल ने अपने हर कार्य में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

शासन में रहते हुए, उन्होंने अपर सचिव ग्राम विकास और आयुक्त ग्राम विकास के रूप में भी सफलता पूर्वक काम किया। जनता को उनसे उम्मीद है कि देहरादून अब जल्द ही गड्ढा मुक्त होगा और शहर के कायाकल्प की शुरुआत जल्द ही देखने को मिलेगी।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!