उत्तराखंड निकाय चुनाव में देरी पर कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, शहरी विकास मंत्री का पलटवार

 

उत्तराखंड में निकाय चुनाव कराने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा निकाय चुनाव कराने से डर रही है। इस पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव कराने से कतई नहीं डर रही है क्योंकि पार्टी ने राज्य में विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है, और राज्य की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

अग्रवाल ने कहा, “डर तो उन्हें लगता है जो भ्रामक प्रचार के सहारे राजनीति करते हैं। जब ये लोग अमेरिका जाते हैं तो वहां झूठा प्रचार कर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। हम भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और चुनावों से डरने का सवाल ही नहीं उठता।”

विस्तार: आपको बता दें कि उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने 15 निकायों की अनुपूरक रिपोर्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। एक-दो दिनों में आयोग यह रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा, जिसके आधार पर आगामी निकाय चुनाव की तैयारी आगे बढ़ाई जाएगी

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!