भाजपा की आरक्षण प्रेम की नौटंकी: कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला का आरोप – roglognews

भाजपा की आरक्षण प्रेम की नौटंकी: कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला का आरोप

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन कुमार काला ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि संविधान बदलने की सोच रखने वाली भाजपा आज चार राज्यों के चुनाव को देखते हुए आरक्षण प्रेम का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान को कमजोर करने और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का कृत्य करती रही है।

काला ने भाजपा नेताओं पर संविधान बदलने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि समय-समय पर भाजपा के कई नेताओं ने इस विषय पर बयान दिए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयान के विरोध में भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और पुतला दहन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ये लोग तब कहां थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों को मंदबुद्धि कहा था या भाजपा के नेताओं ने संविधान बदलने की बात की थी।

काला ने याद दिलाया कि 2 अप्रैल 2018 के दलित आंदोलन के दौरान आरक्षण पर किए गए हमले के चलते 15 से अधिक दलितों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संविधान के रक्षक के रूप में खड़े रहे हैं और भाजपा के संविधान बदलने के प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।

 

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!