करण घाघट ने दी धनतेरस, दिवाली और भाई दूज की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा महानगर मंत्री, पूर्व DAV पीजी कॉलेज के  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उपयधक्ष प्रत्याशी रह चुके करण घाघट ने धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

करण घाघट ने कहा कि धनतेरस का त्योहार समृद्धि का प्रतीक है और इस दिन माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस दिन घर में स्वच्छता रखें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।

दिवाली को लेकर घाघट ने कहा कि यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का पर्व है और इसे हमें हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दिवाली को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर मनाएं और कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग करें।

भाई दूज के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत करता है। भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।

करण घाघट ने अंत में सभी से अपील की कि वे इन त्योहारों को आपसी सद्भावना और प्रेम के साथ मनाएं और समाज में शांति और एकता का संदेश फैलाएं।

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!