उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं-12वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे सामने आ गए हैं. छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनका ये इंतजार खत्म हो गया है. छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं.

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. बता दें कि, 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों से परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर हैं. उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं. अनुष्का गवर्मेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून की छात्रा हैं.

12वीं के टॉपर: टॉपर बनीं अनुष्का राणा को 500 में से 493 अंक मिले हैं. केशव भट्ट और कोमल कुमारी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं. दोनों को ही 500 में से 489 अंक के साथ 97.80 फीसदी हासिल हुए हैं. केशव भट्ट एसपीआईसी कारबारी ग्रांट, देहरादून के छात्र हैं. वहीं, कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी की छात्रा हैं.

12वीं में आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है. आयुष सिंह रावत को 96.80 फीसदी मिले हैं. आयुष ने 500 में से 484 नंबर प्राप्त किए हैं. आयुष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के छात्र हैं.

इसी के साथ ही 12वीं का टोटल पास फीसदी 83.23 फीसदी रहा है. इसमें 86.20 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं जबकि 83.23 फीसदी छात्र पास हुए.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!